रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में एक 8 वर्षीय बच्चे की खेलते खेलते चारपाई के पावे से गले में डला हुआ मफलर से गला कस जाने के कारण लड़का बेहोश हो गया। जानकारी होते ही मां मौके पर पहुंची और उसे लेकर सीएचसी आई, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अकस्मात घटी इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल पसर गया।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के उत्तरी टोला के रहने वाले रमेश कुमार मौर्य के दो बच्चे शिवा उर्फ डमरू 8 तथा दूसरा सक्षम 3 वर्ष का है। घटना आज शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे की है। परिजनों के मुताबिक दोनों बच्चे कमरे की छत पर चारपाई के पास खेल रहे थे, जबकि उनकी मां रानी नीचे कमरे में लेटी हुई थी। बताते हैं कि, शिवा उर्फ डमरु गले में मफलर डाले हुए था, और छोटे भाई सक्षम के साथ खेल रहा था। अचानक शिवा उर्फ डमरु चारपाई के पावे में टकरा गया, और उसका मफलर पाएं में फस गया, जिससे उसका गला कस गया।
उधर बच्चे की मौत हो जाने के बाद मां समेत पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कोतवाल शरद कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की तहकीकात की। कोतवाल ने बताया कि, समझ में आता है कि, गले में मफलर कस जाने की वजह से ही बच्चे की मौत होना प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी कहा कि, च्यूंकि मृतक के मां बाप कोई कानूनी कार्यवाही नही चाहते है। इस लिए कोई लिखा पढ़ी नही की गयी है।



0 टिप्पणियाँ