पूर्व प्रधान अंजनी गुप्ता ने दिखाई दरियादिली गरीब, अनाथों को 300 से अधिक बांटे कंबल।। Raebareli news ।।

इस सीजन में पंद्रह सौ से अधिक कंबल बांटने का लक्ष्य।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जमोलिया गांव के पूर्व प्रधान व क्षेत्र के अग्रणी व्यापारी अंजनी कुमार गुप्ता ने यहां गांव के प्रसिद्ध श्री नाथ बाबा के मंदिर परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में गांव के 300 से अधिक गरीब और निराश्रित परिवार के लोगों को अच्छी क्वालिटी के कंबल निशुल्क वितरित किए।

    आपको बता दें कि, इस मौके पर पूर्व प्रधान श्री गुप्ता ने कहा कि, वह हमेशा की तरह ठंडी के सीजन में गरीबों को ठंड से बचाने के लिए नियमित रूप से कंबल वितरित कर उनके ठंड से बचाव का काम करते आए हैं, और आगे भी जब तक ईश्वर की मर्जी होगी यह काम चलता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि, इस बार उनका लक्ष्य 15 सौ लोगों में निशुल्क कंबल वितरण का है, और वह लगातार अपना काम जारी रखेंगे। पूर्व ग्राम प्रधान के इस प्रयास की पूरे क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है।


    कई लोगों ने तो यह भी कहा कि, क्षेत्र में एक से एक बढ़कर पैसे वाले लोग हैं, लेकिन जैसा हौसला पूर्व प्रधान अंजनी गुप्ता ने दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। इस कार्य से और लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व प्रधान अंजनी गुप्ता द्वारा कंबल पाने के बाद सर्दी में ठिठुरते लोग कंबल पाने के उपरांत पूर्व प्रधान अंजनी गुप्ता की प्रशंसा करते उन्हें आशीर्वाद देते देखे गए।

     इस मौके पर सोनू पंडित, अग्रणी व्यवसाई पवन गुप्ता, शुभम गुप्ता, रामदयाल, गया प्रसाद, लाल जी शुक्ला, संतोष मौर्य, दद्दन, देवी प्रसाद, रामकुमार, अर्जुन, राजकुमार, गुरुदीन, प्रहलाद, कालिका बक्स सिंह, गोपी सिंह, नरेंद्र, जगन्नाथ, वासुदेव, रामकुमार यादव, रामप्यारे, रामबरन यादव, जगदीश सिंह, ललन सिंह, रामेश्वर यादव, लालता, सहदेव, गुलाम, राम हरक, पच्चो, रामावती, सुनीता, राजकुमारी, जगरानी, कमला देवी, रामकिशुन यादव, भोला, गंगाराम, राजेश आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ