महराजगंज/रायबरेली: अब महराजगंज के लोग भी शुद्ध, शाकाहारी, लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठा सकेंगे, और वह भी वाजिब रेट पर। जी हां महराजगंज कस्बे में एक अच्छे रेस्टोरेंट की कमी थी। जिसे महराजगंज के युवा दो मित्रों ने पूरा किया। जबकि धर्मेंद्र वर्मा और संदीप यादव ने मिलकर तहसील गेट के सामने सुपर मार्केट में शुद्ध शाकाहारी दाना पानी रेस्टोरेंट के साथ आज इसकी शुरुआत कर दी है, इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू और कोतवाल शरद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर भाजपा नेता पवन साहू, धर्मेंद्र वर्मा और संदीप यादव ने बताया कि, यहां पर ग्राहकों को शाकाहारी सभी व्यंजन शुद्ध तेल और मसालों से निर्मित करा कर दिए जाएंगे। यदि किसी को होम डिलीवरी की आवश्यकता है, तो आर्डर मिलने पर होम डिलीवरी की सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।इस मौके पर दरोगा विकाश चौधरी, कोतवाल अपराध असलम अली, प्रतीक साहू उर्फ दीपू, यजुवेंद्र मिश्रा, राधे रमण त्रिपाठी आदि भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ