महराजगंज के थाना दिवस में आए कुल 7 शिकायती पत्र, संयुक्त टीम गठित कर मौके पर रवाना।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली में संपन्न समाधान दिवस के मौके पर 7 शिकायती पत्र आए। जिनमें से 6 मामले राजस्व और पुलिस से जुड़े हुए थे। जबकि एक मामला राजस्व से संबंधित रहा। 


   आपको बता दें कि, समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव और कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने संयुक्त रूप से पुलिस और राजस्व से जुड़े 6 मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर भेज दिया है। वहीं राजस्व से जुड़े मामले की जांच राजस्व निरीक्षक को सौंपी गई है।

     इस मौके पर कोतवाल शरद कुमार ने कहा कि, गठित टीमें मौके पर पहुंच कर मामलों का गहनता से परीक्षण कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने का काम करें, इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


    इस मौके पर प्रमोद कुमार एसएसआई, विकास कुमार एसआई, महिला आरक्षी अंजली, एसआई रामबदन, महिला आरक्षी रूबी, राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय, लेखपाल छब्बूराम, विपिन कुमार, राजाराम, अमित शुक्ला, राजस्व निरीक्षक जगन्नाथ, अमरजीत लेखपाल, ओम प्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ