रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज बछरावां रोड पर हरदोई गांव के पास एक 36 वर्षीय युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस द्वारा उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, अचेत पाए गए व्यक्ति की शिनाख्त विनोद पुत्र संतलाल निवासी अमहा मजरे पहनासा थाना बछरावां के रूप में हुई है। विनोद यहां किस तरह आया, और कैसे वह अचेत अवस्था में चला गया। इसकी जानकारी तो तभी होगी, जब वह होश में आकर लोगों को जानकारी दें।

0 टिप्पणियाँ