विद्युत स्टार्टर दबाते ही करंट की चपेट में आने से किसान की मौत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव में आज लगभग 10:00 बजे खेतों में सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल चलाने गया 36 वर्षीय किसान विद्युत तार के संपर्क में आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना और भी गंभीर होती, जब युवक को अचेत होकर गिरते देख पड़ोस में गुजर रहे दो अन्य व्यक्तियों ने करंट से छुड़ाने की कोशिश की, तो उनको भी झटका लगा, लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी स्वर्गीय कालिका प्रसाद का पुत्र विजय कुमार खेती का काम करता हैं। सुबह 10:00 बजे बिजली आने पर वह ट्यूबवेल पर पहुंचा और स्टार्टर दबाने जा ही रहा था, तभी खंभे से लटकते तार जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था, से स्पर्श कर गया, और जैसे ही तड़प कर करंट लगने से गिरा। तभी पड़ोस से गुजर रहे रामदयाल और राम सजीवन इसी गांव के रहने वाले हैं, वह उसे बचाने दौड़े, और पहुंचकर करंट की चपेट से बचाना चाहा, तो उन्हें भी झटका लगा। गनीमत यह थी कि, राम सजीवन हाथ में कुल्हाड़ी लिए था, कुल्हाड़ी के बेट से तार को हटाया, तब जाकर वे दोनों बच पाए।

     अचेत हो चुके विजय कुमार को फौरन एक निजी वाहन से सीएचसी लाया गया। यहां जैसे ही डॉक्टरों ने उपचार की शुरुआत की उसकी मौत हो गई। उधर गांव में सगे संबंधियों और परिवारीजनों, 9 वर्ष की बेटी दिव्यांशी, तथा 7 वर्ष का बेटा अंशु सहित पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

    मामले की सूचना मिलते ही कोतवाल शरद कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ