रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत गरीबों, असहाय और निराश्रितों तहसील प्रशासन द्वारा अनवरत कम्बल वितरण का कार्य जारी है।
आपको बता दें कि, शासन द्वारा भेजे गए कम्बलो का वितरण का कार्य तहसील प्रशासन द्वारा लगातार जारी है। जैसे ही कोई बेसहारा और गरीब वृद्ध तहसील परिसर में ठंड से परेशान नजर आता है, और तहसील के किसी भी कर्मचारी एवं अधिकारी की नजर उस पर पड़ते ही तत्काल उसे कंबल दिया जाता है। इसी क्रम में आज तहसील परिसर में एक वृद्ध महिला ठंड से कांपती हुई नजर आई। जैसे ही रजिस्ट्रार कानूनगो भानुकिशोर त्रिपाठी की नजर पड़ी, वैसे ही तत्काल उस वृद्ध को कंबल दिया, और कहा कि, किसी तरह की दिक्कत परेशानी होने पर उन्हें बताएं, वह हर संभव मदद करने का काम करेंगे। भानु किशोर त्रिपाठी के इस कार्य की सभी ने सराहना की।

0 टिप्पणियाँ