रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग रायबरेली द्वारा आयोजित खंड स्तरीय खुली ग्रामीण युवक/ महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित ग्रामीण मिनी स्टेडियम में किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों की तादात में युवक एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
आपको बता दें कि, महिलाओं की 100 मीटर की दौड़ में प्राची सिंह ने प्रथम स्थान व शालिनी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं 200 मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम स्थान व ऊसा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है तथा 400 मीटर महिला दौड़ में प्राची सिंह ने प्रथम स्थान व सोमनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रेमचंद ने प्रथम स्थान व अर्जुन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
400 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में गौरव सिंह ने प्रथम स्थान व अनिकेत सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, वहीं 800 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में अभय प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान तो आशीष सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ-साथ पुरुष और महिलाओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग में ग्रामसभा जनई को प्रथम स्थान व सलेथू को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं महिला वर्ग में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रामसभा जनई ने प्रथम स्थान व सलेथू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
इस मौके पर अखिलेश तिवारी, राजेश बाजपेई, अभिमन्यु सिंह, माता बदल, रतीपाल, दिलीप कुमार, अमित कुमार सिंह, रामचंद्र यादव, सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ