♦️अनुसूचित जाति के लिए यदि आरक्षित न हुई शिवगढ़ तृतीय के जिला पंचायत सदस्य की सीट, तो यहां से चुनाव लड़ सकती है, लोकप्रिय समाज सेविका मिथिलेश यादव।
रजनीकांत अवस्थीमहराजगंज/रायबरेली: भले ही त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया अभी पूरी ना हुई हो, ना ही तिथियों की घोषणा की गई हो। लेकिन उम्मीदवारों में खलबली मची हुई है। लोग अपने अपने दावे के समर्थन में होल्डिंग टांगना शुरू कर दिया है, साथ ही जनसंपर्क अभियान भी तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवगढ़ तृतीय क्षेत्र से क्षेत्र की जानी-मानी महिला नेता श्रीमती मिथिलेश यादव ने भी दावेदारी ठोक कर माहौल को गरमा दिया है।
आपको बता दें कि, शिवगढ़ तृतीय क्षेत्र से अब तक गंगागंज के रहने वाले रामबाबू ने पिछली बार जिला पंचायत सदस्य के पद पर यहां से बाजी जीत ली थी। लेकिन अभी तक जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण का मामला साफ नहीं हुआ है। बावजूद इसके क्षेत्र के गुलाब सिंह का पुरवा मजरे रामपुर टिकरा की रहने वाली जानी मानी समाज सेविका श्रीमती मिथिलेश यादव जो गरीबों, बेसहारा लोगों के सुख दुख में पूरा साथ देती है, तथा लोगों की भलाई करना इन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य बना रखा है। ऐसी मिलनसार और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी श्रीमती मिथिलेश यादव ने संकेत दे दिए हैं कि, यदि अनुसूचित समाज के लिए यह सीट आरक्षित न की गई, तो वह इस सीट से चुनाव लड़ सकती है।उन्होंने भरोसा जताया है कि, जिस प्रकार क्षेत्र के लोग उन्हें लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं कि, वह कोई न कोई चुनाव लड़कर सक्रिय राजनीति में प्रवेश करें, तथा जनता की सेवा पूरी क्षमता से करें, तो उन्होंने अपने समर्थकों और साथियों के आग्रह को स्वीकार कर लिया है, और क्षेत्र के बड़े बूढ़े तथा संभ्रांत जनों और आम जनता से मिलकर उनका समर्थन प्राप्त करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
आपको यह भी बता दें कि, श्रीमती मिथिलेश यादव के समर्थन में इस बार युवा और महिलाएं खुलकर उनका प्रचार भी करने लगे हैं। उन्हें बछरावां क्षेत्र की भी कई जानी-मानी हस्तियों का आशीर्वाद प्राप्त है। मिथिलेश यादव का दावा है कि, उनके प्रचार में जाने-माने समाजसेवी व समाज के अग्रणी पंक्ति के लोग पूरा समय देंगे, और जनता जनार्दन का आशीर्वाद उन्हें अवश्य मिलेगा। अब सवाल यह उठता है कि, इस प्रतिष्ठा पूर्ण सीट पर यदि आरक्षण की बाधा नहीं आई, तो मिथिलेश यादव का यहां से भारी बहुमत से जीतना तय है। इससे बछरावां विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को एक नई दिशा मिलना तय है, और चुनावी बिगुल फूंकने के बाद बड़ी-बड़ी हस्तियां यहां श्रीमती मिथिलेश यादव के चुनाव प्रचार में जरूर दिखेंगी।


0 टिप्पणियाँ