रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सिरसोई मजरे जमुरावा गांव के रहने वाले बसंत लाल की मौत पानी में डूब जाने की वजह से हुई थी, यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है।
आपको बता दें कि, विगत 31 तारीख की शाम गांव निवासी बसंत लाल 35 घर से हलोर बाजार सब्जी खरीदने की बात कहकर निकला था, और फिर वापस नहीं लौटा था। अगले दिन 1 जनवरी को उसकी लाश हलोर गांव के माइनर में औंधे मुंह पड़ी मिली थी। सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की थी। घटना की सूचना मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर की थी, और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण डूबने से होना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के पेट से अल्कोहल के पाए जाने का भी उल्लेख किया गया है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, मृतक ने ज्यादा शराब का सेवन कर लिया था, और साइकिल से असंतुलित होकर वह माइनर में जा गिरा, रात में ठंडे पानी की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई।

0 टिप्पणियाँ