रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज ऑफ़ हॉयर एजुकेशन सलेथू में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाकर प्राचार्य, प्राध्यापक एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं आदि ने अपने भावों के श्रद्धा सुमन समर्पित किए। पराक्रम दिवस के अवसर पर शिक्षा संकाय के प्रशिक्षुओं ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से कोविड-19, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुरक्षित पृथ्वी, वर्तमान में प्रचलित आदि प्रमुख विषयों पर रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से जन जागरूकता को प्रदर्शित किया।
आपको बता दें कि, इस प्रतियोगिता में आजाद परिंदे, यूथ फ्रीडम, सुरक्षित पृथ्वी, फाइटर इंडिया, चावला ग्रुप, बेटी बचाओ नामक 6 से 8 छात्र-छात्राओं के कुल 6 प्रतियोगी ग्रुप बनाए गए।जिसमें फाइटर इंडिया एवं बेटी बचाओ ग्रुप ने बराबर अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं चावला ग्रुप ने द्वितीय स्थान और सुरक्षित पृथ्वी, यूथ फ्रीडम ने बराबर अंक अर्जित करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ0एस0के0 पांडेय एवं डी0एल0एड0 प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र छात्राओं को शुभ आशीष प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा संकाय के डॉ रश्मि श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार बाजपेई, खुशबू सिंह, आरती अग्रहरि, प्रियंका श्रीवास्तव, आशीष वर्मा, संदीप सोनकर, उदय यादव, सौरभ कुमार, जेसी श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा प्राध्यापकों ने किया।
इस अवसर पर विजेता टीम की प्रतिभागी छाया कुमारी, प्रसून सिंह, शिवेंद्र सिंह, अंकित कुमार, अंकिता मिश्रा, आकांक्षा शर्मा, अरुणा बियाला, शिवांगी मिश्रा, शिवानी चौधरी, स्मृता तथा उपविजेता टीम की अंशिका, अनामिका, विजयलक्ष्मी, शिवानी पटेल, शांति, अमिता, अभय आदि प्रतिभागियों के साथ ही तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में प्रमुख रूप से काव्यांजलि, प्रिया, शैलजा, बबीता, प्राची, प्रज्ञा, शिखा, प्रांसी, स्मृता, दीपशिखा, लक्ष्मी, शिफा आफरीन, शिवांगी गुप्ता आदि के साथ ही अन्य प्रतिभागियों ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया।





0 टिप्पणियाँ