रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के साले तू गांव स्थित न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल इण्टर कॉलेज में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती धूम-धाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा नेता जी की फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया गया।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, सुभाष चन्द्र बोस भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूँगा" का नारा भी उनका था, जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव, स्वप्निल शुक्ला, दीपा मौर्या, मंजली अवस्थी, समेत समस्त अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ