पूर्व विधायक ने अपने जन्मदिन पर रायबरेली की मीडिया को दिया प्रथम सम्मान।। Raebareli news ।।

 

सपा के पूर्व विधायक ने अपने 66वें जन्मदिन पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का किया सम्मान

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और वरिष्ठ समाजवादी नेता रामलाल अकेला ने अपने जीवन के 65वें पड़ाव को पार कर लिया और अपने 66वें जन्म दिवस को भारत के लोकतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए समर्पित करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए जनपद भर के कलमकारों को सम्मानित करते हुए मनाया।

      इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, देश और प्रदेश में इस समय अघोषित इमरजेंसी है। लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए मीडिया का मनोबल बनाए रखना हर लोकतंत्र समर्थक का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार वर्तमान समय में केंद्र और प्रदेश की सरकारें निरंकुशता के साथ लोकतंत्र के एक-एक पावे को ध्वस्त करने में पूरी ताकत लगाए हैं। ऐसे कठिन दौर में न्यायपालिका के साथ-साथ मीडिया का भी अहम रोल है, और यह खुशी की बात है कि, अपने इस पुनीत कर्तव्य के पालन में कलम के सिपाही निरंतर जागरूक हैं, और सरकारी उत्पीड़न, धमकियों तथा भारी दबाव के बावजूद निष्पक्ष रुप से मीडिया विशेषकर रायबरेली जनपद की मीडिया बहुत ही सराहनीय ढंग से अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।


   श्री अकेला ने कहा कि, वह हमेशा से मीडिया कर्मियों के साथ हर अवसर पर खड़े रहते हैं, और उनसे जब जो बन पटा, उन्होंने पत्रकार समाज के हित के लिए काम किया है। आज इस सम्मान समारोह के जरिए वह संकल्प लेते हैं कि, पत्रकार साथियों का वह जीवन पर्यंत साथ देते रहेंगे। उनके मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देते रहेंगे। इस अवसर पर श्री अकेला को उनके पार्टी समर्थकों, नेताओं, सहकर्मियों के अलावा मीडिया की तमाम हस्तियों ने उन्हें जन्मदिवस का मुबारकबाद भी दिया।

     आपको बता दें कि, श्री अकेला के 66वे जन्मदिवस पर उनके शुभचिंतकों ने एक समारोह का रायबरेली स्थित उनके आवास पर आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय, बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर माताफेर सिंह, राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, डब्बू सिंह, शैलेंद्र सिंह, श्याम भवन सिंह, राजू सिंह अध्यक्ष सोसाइटी, अविनाश शुक्ला, युवा सपा नेता सुधीर साहू, अभिषेक यादव प्रधान प्रतिनिधि समेत उनके पुत्र विक्रांत अकेला आदि ने भी फूल मालाएं और अंग वस्त्र पहनाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई देते हुए, उनके शतायु होने की कामना की। मौजूद समर्थकों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद और रामलाल अकेला जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उत्साहित कार्यकर्ता लगातार उनके ऊपर पुष्प की पंखुड़ियों की बरसात करते रहे, इसके बाद अकेला ने सभी शुभकामना देने वालों का हाथ जोड़कर आभार जताया, और संकल्प लिया कि, जब तक उनकी सांस में सांस है, वह अनवरत अन्याय और अत्याचार जुर्म जाजती, भ्रष्टाचार का विरोध करते रहेंगे। इसके उपरांत श्री अकेला ने मीडिया जगत से जुड़े लोगों को फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र ओढ़ाकर डायरियां और पेन भेंट करते हुए सब को प्रणाम किया, और यहां पधारने के लिए हृदय से आभार जताया।

     इस मौके पर राजू सिंह प्रधान प्रतिनिधि ताजुद्दीनपुर, बाबू चंद्र लखनऊवा, मोहम्मद असगर, धीरज यादव, अनस सिद्दीकी, कन्हैया लाल यादव, जमुना प्रसाद मिश्रा, शंकर बक्स सिंह, विजय सिंह अन्दूपुर, हरि करन सिंह उर्फ गुड्डू प्रधान, अनूप कुमार बाजपेई, शीतला दीन यादव, राम लखन यादव, मनोज कुमार नाई सहित तमाम लोग सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला को उनके 66वें जन्मदिन की बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ