रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नए साल की शुरुआत जमोलिया गांव के लोगों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। जबकि बगैर बाउंड्री वॉल के असुरक्षित महसूस किए जाने वाले क्षेत्र के हजारों लोगों की आस्था का केंद्र नाथ बाबा मंदिर को सुरक्षित करने के लिए तीन लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित बाउंड्रीवाल जिसे ग्राम प्रधान उर्मिला देवी व उनके पति मोहनलाल मौर्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सजीवन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्र कर बाउंड्री वॉल बनवाने का संकल्प लिया है। इसकी शुरुआत के तौर पर 2021 के पहले दिन ग्रामीणों ने फावड़ा चला कर नीव खोदने की शुरुआत कर दी।
आपको बता दें कि, नाथ बाबा का मंदिर गांव का ही नहीं क्षेत्र भर के धार्मिक लोगों की आस्था का मुख्य केंद्र है। यहां पर पूजा पाठ का काम बाबा विजय पुरी महाराज अरसे से कर रहे हैं। समय-समय पर महसूस किया गया कि, इस आस्था के केंद्र को सुरक्षित रखने के लिए चारों ओर बाउंड्री वाल बनवा दी जाए। बाबा विजय पुरी के प्रयासों से ग्रामीणों ने निश्चय किया कि, इस बाउंड्री वाल के लिए गांव भर के लोग आपस में सहयोग करके धनराशि एकत्र करेंगे, और इस कार्य का बीड़ा उठाया तेजतर्रार प्रधान उर्मिला देवी और बीडीसी राम सजीवन ने, तथा उनका सहयोग कर रहे हैं ब्रजेश कोटेदार, सोनू सिंह, सत्येंद्र सिंह, मुकुल सिंह, भोला मौर्य, रामकिशोर, चंद्रभान, सुनील कुमार, राम रतन, बृजेश गुप्ता के अलावा मुस्लिम समुदाय के अब्दुल सत्तार भी पूरा सहयोग कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने आज मौके पर पहुंचकर फावड़ा चलाकर नीव की खुदाई शुरू कर दी है। कुटी के संचालक बाबा विजय पुरी ने बताया कि, ग्राम प्रधान व उनके पति तथा बीडीसी और कोटेदार समेत जो धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं का जत्था सामने आया है, वह निश्चित रूप से साकार रूप लेगा, और नाथ बाबा के मंदिर की सुदृढ़ बाउंड्री वाल जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने सब का आभार जताया।



0 टिप्पणियाँ