रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: विधानसभा के पचखरा, जड़ावन सिंह का पुरवा मजरे सुरसना, कुटिया आदि गांवों में भाजपा नेता अतुल सिंह ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी, और किसान बिल के समर्थन में विस्तार से चर्चा की।
आपको बता दें कि, श्री सिंह ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में प्रोत्साहन राशि देने का काम किया है। मोदी सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि, एमएसपी का लाभ किसानों को हमेशा मिलता रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि, पहले की तरह सरकारी मंडियों की व्यवस्था जारी रहेगी। नया कानून मंडियों को किसानों के लिए बेहतर सेवाएं देने के लिए बनाया गया है। मोदी सरकार ने स्पष्ट किया है कि, किसान ही अपनी जमीन के मालिक रहेंगे। कानून के तहत जमीन की बिक्री, लीज, गिरवी रखना प्रतिबंधित रहेगा।
कृषि सुधार कानून के बारे में किसानों के बीच कुछ राजनीतिक दल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। आज प्रदेश में कानून का राज है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डलमऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसुमेर लोधी, कार्यक्रम आयोजक अरविंद पांडे, वीरेंद्र साहू, मेवा लाल साहू, अभिषेक सिंह, धुन्नी त्रिवेदी, गुड्डू लोधी, सचिन शुक्ला, दुर्गा प्रसाद, विजय तिवारी, कोमल तिवारी, जगत प्रसाद बाजपेई, राधेश्याम यादव, भोला साहू, राम निवास मिश्रा, अर्जुन प्रसाद बाजपेई, रविशंकर बाजपेई, अनुभव मित्र, गंगासागर मौर्य, जमुना प्रसाद, स्वामी प्रसाद बाजपेई, सचिन शुक्ला, धूम प्रसाद बाजपेई, अशोक बाबू, राज किशोर बाजपेई, रामनरेश बीडीसी, लल्लन, सुशील बाजपेई, पवन कुमार बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ