संसद में पास हुए तीनों विधेयकों को लेकर पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कृषि कानूनों को लेकर किसानों की सबसे ज्यादा नाराजगी भले ही हरियाणा और पंजाब में देखने को मिल रही हो, लेकिन यूपी के किसानों में भी गुस्सा कम नहीं है। यही वजह है कि, समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी की अध्यक्षता में विधानसभा व महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के भुकवा गाँव मे पूर्व प्रधान रामसजीवन यादव ने किसान जागरूकता सम्मेलन का आयोजन कराया। 


    आपको बता दें कि, सम्मेलन में पहुँचे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम लाल अकेला ने कहा है कि, किसानों के साथ बीजेपी राज में सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। समाजवादी पार्टी किसानों की अपनी पार्टी है, अकेला ने शहीद किसानों को नमन करते हुए कहा कि, उनका बलिदान खाली नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि, भाजपा द्वारा लाए गए किसान विरोधी काले कानून एवं विद्युत विभाग द्वारा किसानों का मनमानी गलत ढंग से बिल जारी कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। 


    विधानसभा अध्यक्ष आलू महाराज ने कहा कि, मौजूदा भाजपा सरकार में किसान हैरान परेशान है। दिन रात जाग कर आवारा जानवरों से अपनी खेती को बचा रहा है। किसान जागरूकता सम्मेलन के आयोजक पूर्व प्रधान राम सजीवन यादव ने कहा कि, ग्रामीणों की सेवा करना हमारा धर्म है। सम्मेलन को सपा जिला सचिव माताफेर सिंह, बाबू चंद्र यादव, अवधेश यादव, राम लखन यादव ने भी संबोधित किया।


    इस दौरान राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, शैलेंद्र सिंह सिंपल एडवोकेट, राजू सिंह अध्यक्ष सोसाइटी, भोलू सिंह, बिल्ला सिंह, जंगजीत सिंह, शीतला दीन यादव, राजू प्रधान, रामफेर यादव, लाल चंद सोनकर, पप्पू यादव, अरुण यादव, रामाधार, सुशील पंडित, जंग बहादुर यादव, नान, रामदेव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ