पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने समाचार पत्र वितरकों को बांटे उच्च क्वालिटी के निशुल्क कंबल।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा है कि, कोरोना महामारी के दौरान जब सारा देश ठप था, जब सारी दुनिया ठप थी, और भीषण लॉकडाउन लगा हुआ था। तब समाचार पत्र वितरकों ने अपनी जान हथेली पर रखकर जन सूचनाओं को समाचार पत्रों के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया था, और यह काम चुनौती भरा था। अब जबकि कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो गया है, तो अखबार वितरकों व हाकरो तथा पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में रखकर, इन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता देनी चाहिए। श्री त्यागी ने यह उद्गार उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने महराजगंज के समाचार पत्र वितरकों को अपनी ओर से निशुल्क कंबल वितरण के दौरान कही।


    आपको बता दें कि, श्री त्यागी ने दर्जनों हाकरो को निशुल्क कंबल वितरण के उपरांत उनका उत्साहवर्धन करने के लिए उनके साथ चाय भी पी। श्री त्यागी ने समाचार पत्र वितरकों राजा श्रीवास्तव, रिंकू जायसवाल, अनुराग सिंह, रामकेवल, विनायक जयसवाल, बराती लाल, रामकुमार, वसंतलाल सहित दर्जन भर हाकरो को उच्च क्वालिटी के कंबल वितरित किए।

    श्री त्यागी ने कहा कि, वे स्वयं भी युवा उम्र में समाचार पत्र से जुड़े रहे हैं। इसलिए वह हाकरो और पत्रकारों की समस्या से वाकिफ है। उन्होंने सभी समाचार वितरकों को हृदय से बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ