बछरावां बस स्टेशन पर मिली 3 दिन पूर्व गायब हुई लड़की, पुलिस ने ली राहत की सांस।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र की थुलेंडी चौकी के गांव थुलेंडी में 3 दिन पूर्व गायब हुई नाबालिग लड़की को स्थानीय पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बछरावां बस स्टेशन से बरामद कर राहत की सांस ली है।

      आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार थुलेडी गांव के रामनारायण की पुत्री शिवानी उस समय गायब हो गई थी, जब वह अपने मामा के साथ खेतों में काम कर रही थी, और मामा ने उसे चाय लाने के लिए घर भेजा था। परंतु शिवानी घर नहीं पहुंची थी। काफी देर उसके खेत मामा के पास और घर न पहुंचने के बाद परिवारीजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई थी। किंतु उसका कोई अता पता नहीं चल सका था, खक हार कर परिजन द्वारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।


   उधर रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई, और स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अगल-बगल के तालाब व जंगलों को खंगाला। परंतु शिवानी का कहीं पता नहीं चला। 6 फरवरी को प्रातः कुछ पुलिस वालों को बछरावां बस स्टेशन पर एक बालिका घूमते हुए दिखाई पड़ी हुलिए के आधार पर जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम शिवानी निवासी थुलेंडी बताया। जिसकी पुलिस विगत 3 दिनों से तलाश कर रही थी।

    अब सवाल यह उठता है कि विगत 3 दिनों से गायब शिवानी कहा रह रही थी, इसका पुलिस कोई हवाला नहीं ते सकी है। पुलिस द्वारा शिवानी के परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया गया है। उधर शिवानी को पाते ही परिजनों ने सीने से चिपका लिया और आंखों से खुशी के अश्रुओं की धारा बह निकली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ