समेकित शिक्षा में कार्यरत विशेष शिक्षकों को ऑनलाइन कराया गया प्रशिक्षण।। Raebareli news ।।

 

विशेष शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक सामान्य छात्र और एक दिव्यांग को समान शिक्षा प्राप्ति के अवसर मिलने चाहिए

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा महराजगंज ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों को समेकित शिक्षा में कार्यरत विशेष शिक्षक नाजिश अनवर, प्रेम बहादुर व श्रीमती अनुजा शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण कराया गया।ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए विशेष शिक्षकों की टीम ने प्रधान अध्यापकों जिन्हें नोडल टीचर बनाया गया है, उन्हें दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया साथ ही समर्थ ऐप के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।

    आपको बता दें कि, प्रशिक्षिका अनुजा शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि, दिव्यांग बच्चों के लिए मापन शिविर का आयोजन अमावां ब्लाक संसाधन केंद्र में दिनांक 11 फरवरी 2021 को किया गया है। जिसमें 6 से 14 वर्ष के विकलांग बच्चे पहुंच कर अपना पंजीकरण कराते हैं, तो 18 मार्च 2021 को अपनी आवश्यकता से संबंधित उपकरण नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। ऑनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से नोडल शिक्षक के रूप में तैनात किए गए प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को समावेशी शिक्षा के कार्य दायित्व, सामान्य बच्चों के साथ पढ़ाने की तकनीक, दिव्यांग बच्चों की पहचान के बारे में अवगत के तरीके से अवगत कराया गया।    

    समर्थ ऐप के प्रयोग, चाइल्ड एसेसमेंट, मेडिकल एसेसमेंट आदि की जानकारी सभी आठों न्याय पंचायतों के शिक्षकों को विस्तार से दो चरणों में दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ