एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाय-संजय पासी।। Raebareli news ।।

 

किसान आन्दोलन के समर्थन में राष्ट्रीय पासी सेना ने रोकने का किया प्रयास

आर.पी.एफ. व जी.आर.पी. ने प्रदर्शनकारियों को स्टेशन पर रोका

एस.डी.एम. सदर ने भारी पुलिस बल के मध्य ज्ञापन लिया

आन्दोलनकारी हल, फावड़ा, खुरपा, हंसिया जैसे यंत्रों से थे लैस

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: किसान आन्दोलन के समर्थन में राष्ट्रीय पासी सेना से जुड़े किसानों ने पूर्व विधान सभा प्रत्याशी संजय पासी के नेतृत्व में रायबरेली रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करते हुए जैसे ही रेल रोकने के लिए आगे बढ़े, वैसे ही प्लेटफार्म पर आरपीएफ व जीआरपी के जवानों के साथ सीओ आरपीएफ अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी जीआरपी ने प्रदर्शनकारियों को रोका।


   आपको बता दें कि, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित ने मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुँच कर धरना दे रहे किसानों से प्रधानमन्त्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन प्राप्त किया। प्रदर्शनकारी हल, फावड़ा, खुरपा, हंसिया जैसे यंत्रों से लैश थे। प्रधानमन्त्री को भेजे गये मांग-पत्र में लिखा गया है कि, जिस तरह से अन्नदाताओं का उत्पीड़न हो रहा है, जगजाहिर है कि, देश का अन्नदाता आज सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर है, किसान आन्दोलन न कर सके, इसलिए सरहदों जैसी स्थिति तथा कीलें लगाना, बैरीकेडिंग करना, कंटीले तार बांधना तथा फर्जी मुकदमें लगाना आदि है।


    ज्ञापन में लिखा गया है कि, आजाद भारत में पहली बार ऐसा हुआ कि, अपने ही देश के किसानों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार सरकार द्वारा किया जा रहा है। सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही से राष्ट्रीय पासी सेना के कार्यकर्ता में आक्रोश है, और वह इसी क्रम में जनपद रायबरेली के रेलवे स्टेशन में रेल रोककर अपना विरोध प्रकट करने आये हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी है कि, सरकार किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काले कानूनों को वापस लें। 


   26 जनवरी 2021 तक, जो 171 किसान शहीद हुए हैं, उनके परिजनों को पच्चास-पच्चास लाख रूपये दिया जाए। किसानों के ऊपर दर्ज किये गये मुकदमें वापस लिये जायें। लापता किसानों का पता लगाकर उनके परिवार के सुपुर्द किया जाये। एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाये।


     इस अवसर पर विक्रम पटेल, सुरेश पटेल, सचिन पासी, अखिलेश पासी, अमर लोधी, अंगनू लोधी, संजय लोधी, बाबूलाल लोधी, लाला लोधी, विश्राम लोधी, अध्यक्ष अमर शहीद वीरा पासी सामाजिक सेवा संस्थान पुनई पासी, रामलखन यादव, राजाराम पासी, सुनील पाल, देवतादीन पासी, तेज बहादुर यादव, बराती पासी, राजकुमार कुरील, गुड्डू पाल, बाबू राम पासी, रोहित पाल, सुभाष पासी, रज्जन पासी, सर्वेश पाल, सुन्दर पासी, राम मिलन यादव, सुन्दर पाल, दिनेश पासी, सोनू पासी, गुड्डू खाँ, करन पासी, नीरज पासी, मो0 अयाज, केशवराम पासी, अजय पासी, विनोद पासी, हिमांशू पासी, विजय पासी, सोनू राजवंशी, शिवलाल राजवंशी, गंगा प्रसाद पासी, शुभम पासी आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ