रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रायबरेली स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव सिंह व समस्त संरक्षको की संस्तुति से महराजगंज क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में विद्यालय प्रबंधको ने उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में रायबरेली स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन की निशुल्क सदस्यता दिलाई गई।
आपको बता दें कि, इस मौके पे संरक्षक अरविंद श्रीवास्तव व अध्यक्ष गौरव सिंह, शिवेंद्र श्रीवास्तव ने सभी प्रबंधको का स्वागत करने के साथ सभी को आस्वस्त किया कि, भविष्य में हम सब साथ मिल कर अपने हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे, व एक दूसरे का साथ देगे।
संगठन में शामिल हुए पवन कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, गौरव सिंह को महराजगंज ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, साथ में संदीप दीक्षित, अमोद श्रीवास्तव, रमेश कुमार, पंकज कुमार, अंकुर शर्मा, निर्मल कुमार मिश्र, हिमांशु प्रकाश श्रीवास्तव, विनय प्रकाश अवस्थी, राम प्रकाश मिश्र, अखिलेश सिंह, राम लखन यादव, सुनील कुमार यादव, पप्पू यादव,
विवेक पांडेय सहित प्रबंधको ने भी सदयस्ता ली।

0 टिप्पणियाँ