अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान में ग्रामीण निभा रहे महती भूमिका।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण अभियान के अंतर्गत कोटवा मदनिया न्याय पंचायत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि एकत्रित की गई। जिसमें ग्राम वासियों का अपार सहयोग व उत्साह देखने को मिला।

    आपको बता दें कि, यहां उपस्थित लोगों का कहना है कि, राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हम सबके जीवन काल में हो रहा है, यह हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है।

     इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, मंडल अध्यक्ष महराजगंज सूर्य प्रकाश वर्मा, जिला प्रतिनिधि भाजपा अवधेश मिश्रा, सेक्टर संयोजक व प्रधान सत्रोहन लोधी, बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार, अशोक लोधी, महावीर, सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ