जनई के युवाओं ने किया कमाल, गांव में लगवाई विशाल साप्ताहिक बाजार।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जनई गांव के ऐतिहासिक प्रसिद्ध पौराणिक स्थल राजा जन्मेजय की यज्ञ स्थली सीतारामन मंदिर परिसर में गांव के युवाओं के प्रयास से विगत 1 महीने पहले से शुरू की गई बुधवार के साप्ताहिक बाजार में अब बड़ी तादाद में विभिन्न प्रकार की रोजमर्रा की वस्तुओं की दुकानें सजने लगी हैं। वहीं जनई गांव ही नहीं बल्कि आसपास के डोमापुर, टीसा खानापुर, बलीपुर, संतोषपुर, ज्योना गांव तक के सैकड़ों ग्रामीण सामान खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। जिससे धर्मस्थल की रौनक में चार चांद लग गए हैं। 

    आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए बाजार के संयोजक युवा समाजसेवी धनंजय सिंह ने बताया कि, उन्होंने महसूस किया था कि, इस क्षेत्र में विभिन्न वस्तुओं की बिक्री के लिए कोई बाजार ना लगने के कारण लोगों को दस बारह किलोमीटर तय करके महराजगंज कस्बे जाना पड़ता था। लोगों ने उनसे मांग की थी कि, साग, सब्जी, परचून व अन्य छोटी-मोटी वस्तुओं के लिए एक साप्ताहिक बाजार यहां लगनी चाहिए। इस पर उन्होंने गांव के युवाओं के साथ संपर्क करके बुधवार का दिन चयनित किया, तथा विगत 30 दिसंबर से इस बाजार का शुभारंभ कर दिया गया। 

     वहीं बाजार की सुरक्षा का जिम्मा उन्होंने अपने हाथ में ले लिया,, और सबसे बड़ी खास बात यह है कि, इस बाजार में व्यापारियों से एक भी पैसे तहबाजारी के नाम पर नहीं वसूला जाता है, तथा व्यापारियों को पूरी सुरक्षा और सहूलियत दी जा रही है।

     धनंजय सिंह के इस प्रयास से जनई गांव ही नहीं आसपास के गांवों के लोग उनकी और उनके टीम के युवाओं की जय-जयकार कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ