रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में महराजगंज के क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह ने महिला आरक्षी सहित युवा पुलिस कर्मियों को शस्त्र संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी, और स्वयं भी शस्त्र संचालन के बारे में बताया।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में उन्होंने कहा कि, आगामी दिन पुलिस के लिए चुनौती भरे हैं। क्योंकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। इसको दृष्टिगत रखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरतें। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए, साथ ही जनता के साथ अच्छा व्यवहार कर उनका विश्वास हासिल किया जाए।
उन्होंने कहा कि, पुलिस बल अनुशासित बल है, सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी पहनना चाहिए, तथा आरक्षी को बीट बुक मेंटेन रखनी चाहिए। अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी जुटाकर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखनी होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि, अनुशासनहीनता की कोई भी शिकायत पाई गई, तो वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने पुलिस जनों को यह निर्देश दिए कि, उनकी कोई पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्या हो, तो उसके लिए वह मिलकर अपनी बात बता सकते हैं। क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर का मुआयना भी किया, और अभिलेखों में साफ सफाई करने हेतु निर्देश भी दिए।
इस मौके पर कोतवाल शरद कुमार, असलम अली क्राइम, एसआई रामबदन, एसआई विकास, एसआई जमुना प्रसाद, रमेश चंद्र तिवारी तथा कार्यालय स्टाफ एवं आरक्षी व महिला आरक्षी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ