श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए संघ परिवार ने पूरी ताकत झोंकी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: संघ परिवार ने अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने के लिए क्षेत्र में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में रविवार को वरिष्ठ नेता लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अनेक लोगों से मुलाकात कर सहयोग जुटाने की दिशा में अनुरोध किया।


    आपको बता दें कि, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर संघ परिवार से जुड़े सभी अनुषांगिक संगठनों में जोश व्याप्त है। इसी क्रम में लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सरदार फत्ते सिंह, युवा नेता पीयूष साहू, विकास लोधी, घनश्याम श्रीवास्तव, मुकेश मोदनवाल, प्रशांत साहू, श्याम लाल साहू, घनश्याम चौरसिया, सुभाष यादव, विनोद कुमार त्यागी, रामनारायण तथा महेश त्रिपाठी आदि ने महराजगंज कस्बे के बड़े व छोटे व्यापारियों से मुलाकात कर समर्पण निधि के बारे में विचार विमर्श किया, और सहयोग मांगा।


  श्री श्रीवास्तव ने बताया कि, समाज में बहुत अधिक उत्साह देखने को मिला है। इससे जनसामान्य में खुशी की लहर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ