रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: शराब के नशे का आदि शराबी पति उस समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि शराब के नशे में धुत होकर वह अपनी पत्नी को पीट रहा था। पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया, बाद में अदालत में पेश करने पर वह जमानत पर छोड़ा गया।
आपको बता दें कि, मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर मजरे हलोर का है। यहां का रहने वाला रमेश कुमार शराब का आदी है। आए दिन वह शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी सीमा देवी से मारपीट किया करता था, बीती रात उसने फिर यह ड्रामा किया, और पत्नी को मारने लगा। छुड़ाने गई मां ईश्वर देवी और बहन राधा को भी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतने में पत्नी ने डायल 112 नंबर पुलिस को फोन कर दिया। पड़ोस में ही खड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
उधर जब रमेश को पता चला कि, उसकी पत्नी सीमा देवी ने पुलिस को फोन किया है, तो वह उसे फिर मरने लगा। इतने में पुलिस मौके पर पहुंच गई, और रमेश को पत्नी के साथ मारपीट करते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, तथा थाने ले आई। यहां पत्नी सीमा देवी की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया। जहां एसडीएम की अदालत में जमानत देने पर मारपीट न करने की हिदायत देते हुए उसे दूसरे दिन रिहा किया गया।

0 टिप्पणियाँ