रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह खंड संघचालक एवं अभियान प्रमुख डॉ महेंद्र अवस्थी द्वारा अरुण दास के साथ व्यापक जनसंपर्क कर राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि मांगी। शंख ध्वनि के बीच ग्रामसभा सब्जी कुर्री एवं सुदौली का भ्रमण कर राम काज के लिए सहयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
आपको बता दें कि, ग्राम सभा शेखपुर समोदा में मंडल कार्यवाह सुभाष द्विवेदी, मंडल मंत्री भाजपा निर्मल त्रिवेदी, सेक्टर संयोजक उमाकांत, सत्यनारायण आचार्य, हरि कांत मिश्रा के साथ भ्रमण कर निधि प्राप्त की गई। श्री अवस्थी ने कहा कि, लोगों के अंदर मंदिर निर्माण को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, और वह दिन दूर नहीं है, जब अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

0 टिप्पणियाँ