राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी सघ के टेक्नीशियन का 9 चरणों में किया, प्रदेश व्यापी आंदोलन।
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: राज्य विद्युत परिषद प्रौद्योगिक कर्मचारी संघ के 39 वें मान्यता दिवस के अवसर पर टेक्नीशियन कर्मचारियों के प्रदेश व्यापी आंदोलन का आगाज 9 चरणों में किया जाना सुरक्षित हुआ है। प्रथम चरण 5 फरवरी को मान्यता दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया था।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में आज 7 फरवरी को लखनऊ रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नावा स्थित 132 केबीए उपकेंद्र पर कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। रायबरेली के समस्त टेक्निशियनों द्वारा अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय उप संगठन सचिव दुर्गेश चंद्र ने बताया कि, प्रबंधन द्वारा लगातार टेक्नीशियन कर्मियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे विवश होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
वहीं जिला संगठन सचिव अमर बहादुर सिंह ने बताया कि, अगर प्रबंधन द्वारा हम लोगों की मांगों का निवारण नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज होगा। किसी भी औद्योगिक अशांत के लिए प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होगा, और विरोध प्रदर्शन में आम जनमानस को विद्युत आपूर्ति होने के कारण समस्या का सामना ना करना पड़े, इसलिए अति आवश्यक सेवाओं एवं उप केंद्र परिचालक में कार्यरत टेक्निशियन कर्मचारियों को आज एवं अग्रिम कार्यक्रमों के लिए मुक्त रखा गया है।

0 टिप्पणियाँ