रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: भारतवर्ष के अंदर अनादिकाल से खेलों का एक विशेष महत्व रहा है। क्योंकि खेलों के द्वारा जहां हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, वहीं यह मन की स्वच्छता भी प्रदान करते हैं। यह विचार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशील पासी ने शेहगो तमन पुर में आयोजित हीरोकप क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए है।
आपको बता दें कि, श्री पासी ने कहा कि, भले ही आज खेलों का स्वरूप बदल गया है, पुराने खेलों के स्थान पर नए रूप में खेल विकसित हुए हैं। जैसे गिल्ली डंडा के स्थान पर आज क्रिकेट खेला जा रहा है, कुश्ती कबड्डी जैसे हमारे प्राचीन खेल आज भी प्रचलित है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांव गांव दंगल आयोजित होते थे, और लगभग सभी गांव में सायं काल जानकारों द्वारा अखाड़ों के अंदर गांव के बच्चों को कुश्ती लड़ना सिखाया जाता था, और यही कारण था कि, हमारे ग्रामीण क्षेत्र से एक से एक नौजवान निकलते थे।
इस मौके पर मौजूद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कहा कि, खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता हैं, वही मन भी स्वस्थ रहता है। अगर हमखेल बिहीन भारत की कल्पना करें, तो वह व्यर्थ होगा। क्योंकि यह हमारे जीवन के अभिन्न अंग होते हैं। दोनों नेताओं द्वारा टूर्नामेंट में भाग लेने आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया, और उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, विजय सिंह, संजय सिंह, अक्षय कुमार सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित रहे।



0 टिप्पणियाँ