रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अराजक तत्वों द्वारा सरकारी संपत्ति नष्ट को किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने मामले की सूचना महराजगंज कोतवाली पुलिस को देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट तर्ज करने की बात कही है, और अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है।
आपको बता दें कि, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊ गर्बी की प्रधानाध्यापिका कंचन सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, विगत 7 फरवरी 2021 की रात में अराजक अज्ञात तत्वों ने विद्यालय के 4 कमरों के दरवाजे व लैट्रिन का दरवाजा तोड़कर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई है। उन्होंने कोतवाली महराजगंज में लिखित प्रार्थना पत्र देकर अराजक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही किए जाने की बात कही है।
उधर कोतवाली प्रभारी शरद कुमार का कहना है कि, मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही मामले का खुलासा कर अराजक अज्ञात तत्वों के विरुद्ध कड़ी बैधानिक कार्यवाही की जाएगी।





0 टिप्पणियाँ