ओसाह पावर हाउस के अंतर्गत 12 उपभोक्ताओं ने कराया ओटीएस, 87 हजार रुपए की हुई राजस्व वसूली।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत ओसाह पावर हाउस के अवर अभियंता दीपक कुमार वर्मा व फीडर प्रभारी रमेश कुमार शर्मा टीजी सेकंड ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर घुरौना गांव में विद्युत कैंप का आयोजन किया। कैंप में बड़ी तादात में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं को विद्युत विभाग के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से बता कर उनका निस्तारण करवाया।

    आपको बता दें कि, एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाते हुए 12 विद्युत बकायेदार उपभोक्ताओं ने ओटीएस करवाया। अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि, आयोजित कैंप में बड़ी तादाद में लोगों ने पहुंचकर राजस्व भी जमा किया है। आज सर्वाधिक 87 हजार रुपए की राजस्व बढ़ोतरी हुई है।

     वहीं फीडर प्रभारी रमेश शर्मा टीजी सेकंड ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि, बकायेदार समय रहते अपना ओटीएस करा लें। जिससे उनका सरचार्ज माफ होकर मूलधन जमा हो सके। श्री शर्मा यह भी कहा है कि, अगर किसी भी विद्युत उपभोक्ताओं का बिल खराब है, तो वह अपने मीटर का कम से कम 5 मिनट की वीडियो बनाकर पावर हाउस ओसाह अथवा अवर अभियंता या फिर उनके पास पहुंच कर वीडियो दिखा करके अपना बिल संशोधित करा सकते हैं, इसी के साथ अपना ओटीएस भी करा ले ताकि ब्याज माफ होने के बाद उपभोक्ता सहजता मूल धन जमा कर सकें हैं।

    अवर अभियंता दीपक कुमार वर्मा व टीजी सेकंड रमेश कुमार शर्मा ने जनता से अपील किया है कि, कल हसनपुर में कैंप का आयोजन किया जाएगा जिन उपभोक्ताओं को अपना बिल जमा करना है, या ओटीएस का लाभ उठाना है, तो कैंप में समयानुसार पहुंचकर अपना बिल जमा करा सकते है। इस मौके पर एसएसओ रवि श्रीवास्तव, बृजेश, राहुल शर्मा, शिवकरण आदि विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ