दिलचस्प मोड़ ले रहा है बावन बुजुर्ग बल्ला की प्रधानी का चुनाव।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अमावा विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बावन बुजुर्ग बल्ला की प्रतिष्ठा पूर्ण ग्राम पंचायत की प्रधानी का चुनाव रंग ला रहा है। हालांकि अभी चुनाव की तिथियां घोषित नहीं हुई है। किंतु लगभग डेढ़ दर्जन प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। भावी प्रत्याशियों में अधिकतर धनाढ्य, साधन संपन्न लोगों की बहुतायत है। लेकिन इन प्रत्याशियों से अलग हटकर एक ऐसा नाम भी चुनावी समर में कूदने के साथ ही चर्चा का विषय बन गया है। यह और कोई नहीं बावन बुजुर्ग बल्ला के सेनपुर मजरे के रहने वाले युवा समाजसेवी मनोज कुमार नाई का है। जिनके पास ना तो संपन्नता है, और ना ही तामझाम है, ना ही लाव लश्कर है, इसके बावजूद अपनी विनम्रता, सज्जनता, ईमानदारी और सदैव सच बोलने जैसे गुणों से इन्होंने ग्राम पंचायत की आम जनता के दिलों पर पहले ही राउंड में मुकाम बना लिया है, चारों ओर मनोज कुमार नाई के ही चर्चे हैं।
    आपको बता दें कि, मनोज कुमार नाई ने जानकारी देते हुए बताया कि, उन्होंने अब तक पैदल ही गांव सभा के सेनपुर, ईशागंज, तिवारी का पुरवा, रौसेरा, महापतगंज, तिवारी का पुरवा, बबुरिहा, खुदागंज समेत आधे से अधिक गांवों में पैदल भ्रमण कर घर घर जाकर एक-एक मतदाता से मिलकर उनका आशीर्वाद हासिल किया है। मनोज कुमार नाई का दावा है कि, उसने पहले ही चक्र में मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर लिया है।
  मनोज कुमार ने यह भी कहा है कि, उसका पहला मुद्दा बल्ला गांव को महराजगंज ब्लॉक में शामिल कराना है। क्योंकि बावन बुजुर्ग बल्ला गांव की सीमाएं महराजगंज से जुड़ी हुई है। तहसील भी महराजगंज लगती है। जबकि थाना कोतवाली भी महराजगंज ही है। बावजूद इसके विकास कार्यों के लिए विकासखंड भी महराजगंज होना चाहिए। लेकिन विडंबना है कि, ब्लॉक मुख्यालय अमावा में होने के कारण लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
     मनोज कुमार ने यह भी कहा कि, अगर जनता जनार्दन ने उसे इस लायक बनाया, तो चुनाव जीतने के तुरंत बाद इस काम को वह कराने में जुटेगें। हर गरीब को कॉलोनी दिलाएंगे साथ ही सड़कों को खड़ंजा के बजाय इंटरलॉकिंग कराएंगे। हर गांव में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कर आएंगे, इसके साथ ही हर 60 वर्ष की उम्र के ऊपर के व्यक्ति को पेंशन अनिवार्य रूप से बंधवाएंगे, और भ्रष्टाचार, अनाचार के विरुद्ध लोगों की मदद लेकर मोर्चा खोलेंगे।
     मनोज कुमार नाई ने अपने सभी समर्थकों गांव पंचायत के सभी बुजुर्गों, नौजवानों, महिलाओं को हृदय से प्रणाम करते हुए अपना अभियान चला रखा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ