रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मजरे टाउन एरिया महराजगंज में स्पेलर में तेल पिरवाने आया 22 वर्षीय युवक का बाया हाथ एसपेलर में फस जाने की वजह से अलग हो गया। तत्काल उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक पहरावा गांव का रहने वाला बबलू 22 पुत्र श्री नाथ पशु चिकित्सालय महराजगंज के पास स्पेलर में सरसों को पिराने आया था। बताते हैं कि, सरसों के साथ उसका बाया हाथ सपेलर में फंस गया, और धड़ से अलग हो गया। घटना देख अफरा तफरी मच गई। तत्काल उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ