ध्वस्त बोरिंग के स्थान पर आनन फानन कराई गई नई बोरिंग, नगर पंचायत के सराहनीय कार्य से जलापूर्ति हुई शुरू कस्बे के रहने वाले गदगद।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: नगर पंचायत महराजगंज में विगत 1 सप्ताह पूर्व यांत्रिक कार्यों से नलकूप की बोरिंग ध्वस्त हो जाने से जलापूर्ति उत्पन्न हुए संकट को नगर पंचायत चेयरमैन सरला साहू और उनके प्रतिनिधि भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू द्वारा महज 1 सप्ताह के अंदर री बोरिंग करवा कर जलापूर्ति शुरू कराने के बाद आम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने नगर पंचायत की सक्रियता का स्वागत करते हुए, प्रभात साहू को धन्यवाद दिया है। साथ ही जलापूर्ति बंद हो जाने की वजह से उन आलोचकों को भी करारा जवाब लोग दे रहे हैं। जोकि इस मामले को लेकर हो हल्ला खड़ा कर रहे थे।

 

  आपको बता दें कि, रानी का पुरवा मजरे अतरेहटा स्थित नगर पंचायत के नलकूप में बोर भष्ट हो जाने से जल आपूर्ति बंद हो गई थी। लेकिन चेयरमैन सरला साहू व उनके पति प्रभात साहू के अलावा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी तथा जमुना प्रसाद ने जनता को पेयजल मुहैया कराने के लिए तत्काल टैंकरों से जलापूर्ति शुरू करा दी थी। इसके अलावा नलकूप की बोरिंग अन्यत्र स्थान पर तत्काल करवा कर जलापूर्ति नियमित रूप से 1 सप्ताह के अंदर करा दिया, और लोग स्वच्छ पेयजल पाकर खुशी से झूम पड़े।


   चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने ईयो डॉ राजेश कुमार के अलावा नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों को हृदय से आभार जताते हुए कहा कि, सबके संयुक्त प्रयासों से नगर की जनता को और अधिक कठिनाई नहीं होने पाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि, जिस तत्परता से नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं। उससे कभी भी महराजगंज के आम जनों को कोई दिक्कत परेशानी नहीं होने पाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, यदि किसी प्रकार की कोई समस्या कठिनाई हो, तो 24 घंटे में कभी भी उनसे संपर्क करके जानकारी देने का काम करें। हमारी कोशिश होगी कि, आम जनमानस को तनिक भी परेशानी ना होने पावे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ