रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बूथ संपर्क अभियान एवं ग्राम चौपाल के तहत ऊंचाहार विधानसभा के रामसांडा, सेमरी रनापुर व दौलतपुर में मुख्य अतिथि रिमोट सेन्सिंग एप्लीकेशन सेंटर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के चैयरमैन सुधाकर त्रिपाठी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, मोदी व योगी के नेतृत्व में ग्राम पंचायतें लगातार मजबूत हो रही हैं। योगी सरकार ने 4 वर्षों में बहुत कार्य किये हैं।श्री त्रिपाठी ने बताया कि, यूपी की अर्थव्यवस्था 4 वर्षों में 1090000 करोड़ से बढ़कर अब 2173000 करोड हो गई है। इसके अलावा 2020-21 में 6683 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई, जो लक्ष्य से 1.5 गुना अधिक है। श्री त्रिपाठी ने अपने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि, कोरोना प्रबन्धन के लिए WHO ने यूपी की प्रशंसा की। कोविड जांच के लिए 234 प्रयोगशालाये बनाई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 36.16 लाख माताएं लाभान्वित हुई।
आपको बता दें कि, इस मौके पर मौजूद भाजपा नेता अतुल सिंह ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि, 1535 थानों में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना हुई। हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया गया।मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के अंतर्गत 152000 गरीब कन्याओं का विवाह कराया गया। सौभाग्य योजना के द्वारा 1.38 करोड़ घरों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया। महिला समूहो के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। बालिकाओं को स्नातक तक निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, अभिलाष चंद्र कौशल, ओम प्रकाश साहू, अरुण सिंह, दीपू सिंह चौहान, विनीत कौशल, रन बहादुर सिंह, आज़ाद सिंह, रमेश कुमार,जगन्नाथ मौर्या, अमित सिंह, गोलू अग्रहरि, विमलेंद्र बाजपेई, पप्पू मिश्रा, उदय सिंह, डॉ राकेश यादव, कोमल यादव, धर्मेंद्र चौधरी, अनुराग सिंह, सुनील गुप्ता, विजय यादव आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ