मऊ के विद्युत शिविर में बकायेदारों ने जमा किए एक लाख 65 हजार 271 रुपए का राजस्व।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मध्यांचल विद्युत निगम द्वारा विद्युत बकायेदारों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत चंदापुर पावर हाउस के गांव मऊ बाजार स्थित एक जन सेवा केंद्र पर अवर अभियंता रवि गौतम की अध्यक्षता में tg2 प्रवेश कुमार समेत संविदा कर्मियों ने विद्युत कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में बड़ी तादाद में विद्युत उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा निस्तारण करवाया।

    आपको बता दें कि, अवर अभियंता रवि गौतम ने बताया कि, मध्यांचल विद्युत निगम द्वारा 1 मार्च से 15 मार्च तक चलाए जा रहे एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत गांव गांव कैंप का आयोजन करके विद्युत बकायेदारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। आज मऊ में आयोजित इस कैंप में 30 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लिया है, इसके अलावा 15 उपभोक्ताओं का विद्युत बिल संशोधित हुआ है।

    श्री गौतम ने बताया कि, आयोजित कैंप में बड़ी तादाद में आए विद्युत उपभोक्ताओं ने एक लाख 65 हजार 271 रुपए का विद्युत बकाया बिल जमा हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि, सभी घरेलू एवं निजी नलकूप के विद्युत उपभोक्ता 15 मार्च 2021 तक पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं, अन्यथा की स्थिति में बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा विच्छेदन करने को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं उपभोक्ताओं की होगी।

    इस मौके पर संविदा कर्मी चंद्रभान, अनिल, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र दुबे, सत्रोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ