रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य मातादीन पासी ने महराजगंज प्रथम जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए अपने समर्थकों की बैठक बुलाई, तथा समर्थकों से आवाहन किया कि, चुनाव का बिगुल बज गया है। अब सभी लोग क्षेत्र के लिए कुछ करें, और गांव-गांव घर-घर हर मतदाता से मिलकर उन्हें जिताने की अपील करें। उन्होंने यह भी दावा किया कि, 99% संभावना है कि, भाजपा उन्हें ही टिकट देगी, और यदि वह आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से विजई हुए, तो जिला अध्यक्ष पद के लिए पार्टी की ओर से वह संभावित उम्मीदवार भी हो सकते हैं।
आपको बता दें कि, यहां बछरावां रोड पर वर्मा जी की राइस मिल के पास स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय में बोलते हुए एमडी पासी ने बताया कि, वह विगत काफी दिनों से क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं, और बड़ी तादाद में लोगों ने उनसे मिलकर समर्थन देने का प्रस्ताव रखा है।
उन्होंने पार्टी हाईकमान के समक्ष जिला पंचायत सदस्य की महराजगंज प्रथम सीट से अपना आवेदन कर रखा है। उन्हें पूरी आशा है कि, पार्टी उन्हें ही अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारेगी, और वह विजयश्री प्राप्त करके जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी अपना दावा पेश करेंगे।
उन्होंने समर्थकों से कहा कि, अब वक्त रुकने का नहीं है। हर समर्थक महराजगंज प्रथम क्षेत्र के हर मतदाता, हर परिवार को संपर्क करके उनकी प्रत्याशिता के बारे में अवगत कराएं, और उनके लिए वोट मांगे। उन्होंने दावा किया है कि, जब से वह मैदान में उतरे हैं, तब से अन्य प्रत्याशियों में दहशत बढ़ गई है। क्योंकि सभी प्रत्याशी जानते हैं कि, मातादीन पासी का जनसमर्थन तगड़ा है। इसलिए सबको दिन रात मेहनत करके यह सीट अपने कब्जे में करनी होगी।
बैठक में शारदा शरण पांडेय, मनसाराम सिंह, हिमांशु भारती, दुर्गेश भारती, लवलेश कुमार, अविनाश कुमार, फुलकरण सिंह, अहोरवा बाबा, शैलेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, अजय कुमार उर्फ कल्लू महाराज समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ