महराजगंज पुलिस ने जिला बदर अपराधी को भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: आसन्न पंचायती चुनाव के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में महराजगंज कोतवाली पुलिस ने आखिरकार जिला बदर चल रहे अपराधी रिंकू सिंह उर्फ राज को क्षेत्र के नरई गांव के पास गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।


  आपको बता दें कि, कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि, सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला का रहने वाला रिंकू सिंह उर्फ राज जिला प्रशासन द्वारा जिला बदर घोषित किया गया था। लेकिन सूचना मिली कि, वह चुनाव के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल शरद कुमार दल बल के साथ नरई गांव के पास रिंकू सिंह उर्फ राज को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जबकि वह खुलेआम घूम रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को सुसंगत अपराधिक धाराओं में जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ