गंगा स्नान कर घर वापस लौट रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा 8 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत जबकि कई लोग घायल।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

शिवगढ़/रायबरेली: थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग पर रविवार की दोपहर 1:30 बजे प्यामखेड़ा गांव के पास गंगा स्नान कर वापस लौट रहा टेंपो सर पर पुआल रखें किसान को बचाने में पलट गया। जिससे एक बच्ची की मौत हो गई, तथा टेंपो पर बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य शिवगढ़ पहुंचाया गया।

    आपको बता दें कि, श्याम पांडेय पुत्र विशंभर पांडेय निवासी गणेशगंज मजरे भवानीगढ़ अपनी मां मीना  व पत्नी सोनम पांडेय के साथ  गंगा स्नान करने गए हुए थे। गंगा स्नान कर वापस आ रहे थे, तभी बांदा बहराइच मार्ग स्थित प्यामखेड़ा के पास एक ब्यक्ति पुवाल का बोझ लेकर सड़क पार कर रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में चालक टेंपो  पटरी विहीन सड़क की ओर मुड़ गया और तत्काल टेंपो पलट गया। 

   टेंपो पलट जाने से श्याम पांडेय की 8 माह की बेटी श्रेया पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सोनम पांडेय, मां मीना पांडेय व टेंपो पर सवार बिट्टो 45 वर्ष, भवानीगढ़, रामलली 60 वर्ष भवानीगढ़, रेखा 35 वर्ष भवानीगढ़, सुशीला 30 वर्ष भवानीगढ़ सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

    मौके पर पहुंचे प्रभारी थाना अध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने 8 माह की मृतक श्रेया को पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली भेजा। प्रभारी थाना अध्यक्ष राम कृपाल सिंह ने बताया कि, प्यामखेड़ा के पास सड़क दुर्घटना में 8 माह की एक बच्ची की मृत्यु हो गई थी। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शेष सभी सवारियां सुरक्षित हैं। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ