सतांंव/रायबरेली: लोहड़ा ग्राम सभा के प्रधान पद प्रत्याशी नीरज शुक्ला उर्फ राजन भैया ने ग्राम पुरे दुबे में जवाबी फाग का आयोजन किया। जिसमें धुन्नी, देसराज, मनोहर, रूपसंकर मिस्त्री, बाबू शुक्ल, शिवमोहन, हबीब, अखिलेश द्विवेदी, दीपू, राजू, पप्पू पंडित, सदाशिव, रानू, रामबाबू, शुभम, आदि लोगो ने देर रात तक फाग गाकर गांव वालों का मनोरंजन किया। जवाबी फाग के कार्यक्रम में गाया गया........
🔘'माधो गति तुम्हार न जानी, सतयुग में भये राजा सातौ सत्य बखानी।
🔘हाथ कटाय परो तेली घर पेरे तेल की घानी
माधो ....
गांव में लंबे समय बाद फाग का आयोजन करके नीरज शुक्ला चर्चाओं में आ गए हैं। फाग गाने वाले ग्रामीण गायकों को नीरज शुक्ल ने सम्मानित भी किया, सम्मान पाकर फाग गायकों ने नीरज भैया की जय जय कार की और प्रधानी के चुनाव में भारी समर्थन के साथ बहुमत से जिताने का आश्वासन दिया।

0 टिप्पणियाँ