रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बाबूजी में पारिवारिक कलह से आजिज आकर गर्भवती महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। जहां से उसे हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक गांव निवासी रामराज की पत्नी सविता 26 जिसके बारे में परिजनों का कहना है कि, वह 3 माह की गर्भवती है। बताते हैं कि, पारिवारिक कलह के चलते उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएससी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। बीते 1 सप्ताह में पारिवारिक कला से छुब्ध होकर जहर खाने की यह चौथी घटना है।

0 टिप्पणियाँ