रायबरेली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को तमंचा कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी     

महराजगंज/रायबरेली: जनपद के बछरावां थाने की पुलिस ने क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे मलपुर निवासी एक व्यक्ति को शारदा नहर गुलाब खेड़ा के पास एक तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बछरावां पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को शातिर अपराधी होने का दावा किया है।

    आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अभियुक्त रमेश उर्फ जयनारायण उर्फ रामनारायण उर्फ राज नारायण पुत्र गुरु उर्फ गुरु प्रसाद विभिन्न नामों से विगत कई वर्षों से अपराध पर अपराध कर रहा था, मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस को पता चला कि, उक्त अपराधी गुलाब खेड़ा के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया है, तथा धारा 457, 380, 411 के तहत जेल भेज दिया गया है।

    बछरावां पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी के कई अपराधिक मामलों में पुलिस को पहले से तलाश थी, तथा वह नाम बदल बदल कर अपराध किया करता था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को पकड़ने में थूलेंडी चौकी प्रभारी अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल हरेंद्र कसाना, विशाल, राहुल बिंद, हेमराज आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ