राकेश कुमार उर्फ रन्नू सिंह का दावा: पति पत्नी दोनों लड़ेंगे चुनाव।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सरकार की मंशा साफ होते ही, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुबना के निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह उर्फ रन्नू ने इस बार प्रधान पद के लिए ग्रामसभा कुबना से अपनी पत्नी तथा जिला पंचायत सदस्य पद हेतु शिवगढ़ प्रथम से खुद को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना चुके हैं। इनका दावा है कि, ग्राम सभा कुबना के प्रधानी की सीट पर इनकी पत्नी और शिवगढ़ प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद पर वे स्वयं जीत का परचम लहराएंगे।

    आपको बता दें कि, हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान रन्नू सिंह ने बताया कि, वे प्रधान पद के लिए प्रतिद्वंद्वियों से दावा करते हैं, अगर वह सब ग्राम सभा में हरिजनों की कब्जियाई गई जमीन पर से कब्जा छोड़ दे, तो वह अपनी पत्नी का नामांकन नहीं कराएंगे, और स्वयं लगकर प्रतिद्वंद्वियों का चुनाव प्रचार करेंगे।

   राकेश कुमार सिंह उर्फ रन्नू के शिवगढ़ प्रथम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की बात से इनके समर्थक काफी उत्साहित हैं। इनके समर्थकों का कहना है कि, रन्नू सिंह काफी मिलनसार, सत्यवादी और व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं, इस लिहाज से कुबना ग्राम सभा में इनकी पत्नी तथा शिवगढ़ प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद पर वे स्वयं विजयश्री हासिल करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ