रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे अचली में आज खूंटा गाड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने घर के दरवाजे पर बैठी मां बेटी की लाठियों और डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी रामकली पत्नी रामसमुझ ने आरोप लगाया है कि, आज शनिवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रतिपक्षी राम सजीवन, राजकुमार, चेतराम पुत्रगण बहोरे उसके दरवाजे पर आकर जबरजस्ती खूटा गाड़ने लगे। जब रामकली ने विरोध किया, तो तीनों अभियुक्तों ने गाली गलौज करते हुए रामकली और उसकी बेटी पिंकी को बुरी तरह पीट पीट कर घायल कर दिया।
भुक्तभोगी मामले की सूचना लेकर थाने पहुंची। जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराते हुए पीड़िता मां बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया है।
कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ