रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के पाए जाने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। आज सीएचसी मुख्यालय पर 22 लोगों की एंटीजन टेस्ट किट से टेस्ट किया गया। जिसमें 5 लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि rt-pcr के द्वारा 10 लोगों का सैंपल लिया गया। पॉजिटिव पाए गए लोगों में 4 मरीज 30 वर्ष से कम आयु के रहे। इनमें पूरे कहारन मजरे हलोर की एक 23 वर्षीय महिला, वहीं बावन बुजुर्ग बल्ला की 39 वर्षीय महिला के अलावा कुसुढ़ी सागरपुर गांव का 22 वर्षीय युवक, जबकि जनई गांव का 18 वर्षीय युवक के अलावा डिंडोली का रहने वाला 30 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए कोरोना नियंत्रण का काम देख रहे ब्लॉक प्रभारी शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, सभी को होम आइसोलेशन के लिए कहा गया है। वहीं लोगों में अभी भी कोरोना टीका करण के प्रति उदासीनता वाला रवैया जारी है। आज महज 16 लोगों ने कोरोना टीकाकरण कराया है। जबकि सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है। बावजूद इसके लोग सचेत नहीं हो रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ