रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में अग्निकांड का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज दोपहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे शिवदीन मजरे सलेथू में खेतों में गेहूं की पककर खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते 5 बीघे फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग को आगे बढ़ने से रोक लिया। लगभग ₹100000 का नुकसान होने का अनुमान है।
आपको बता दें कि, गांव में सभी लोग दोपहर में अपने घरों पर आ गए थे, तभी अचानक गांव के पास आग की लपटें और धुआं उठता देख लोग दौड़े, तो पता चला कि, छेदी पुत्र शीतल के खेतों में आग लगी हुई है। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते, छेदी की ढाई बीघा और उससे मिले गया प्रसाद पुत्र सीटू की 2 बीघे फसल जलकर खाक हो गई थी।
ग्रामीण ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल शरद कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, सैकड़ों ग्रामीणों ने ट्यूबवेल का पानी चलवा कर आग को आगे बढ़ने से रोका। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सविता यादव में हल्का लेखपाल सुशील कुमार शर्मा और राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगाई है। पूर्व प्रधान इसरार हुसैन उर्फ कल्लू ने बताया कि, लगभग ₹100000 का गेहूं और भूसा बर्बाद हो गया है। उन्होंने पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ