रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसापुर मजरे रुकनपुर गांव में एक दबंग ने गरीब मजदूर के घर घुसकर उसे जमकर मारा पीटा और तोड़फोड़ की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दबंग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी रामबहादुर पुत्र श्याम दुलारे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, उसके गांव के रहने वाले कलीम पुत्र अलीम आए दिन उसको परेशान किया करते थे, विरोध करने पर विगत 15 तारीख को अभियुक्त कलीम पुत्र अलीम उसके घर में लाठी लेकर लेकर घुस आया, और उसकी जमकर पिटाई की। जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई है।
कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध शीघ्र ही कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ