महराजगंज क्षेत्र के लिए अच्छी खबर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के लिए एक अच्छी खबर रही है, कि? आज बुधवार को सीएचसी महराजगंज में कोविड-19 की एंटीजन टेस्ट में 21 लोगों का टेस्ट किया गया, लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं निकला। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं दूसरी ओर टीकाकरण के मामले में आम लोगों की दिलचस्पी खास नहीं दिख रही है। आज पूरे दिन से 10 लोगों ने आकर टीकाकरण कराया है।

    आपको बता दें कि, सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने लोगों का आह्वान किया है कि, वह मास्क जरूर पहने। अनावश्यक बाहर ना जाए। हाथों को लगातार साबुन या सनराइजर से धुलते रहे, और 45 वर्ष से अधिक आयु के जो भी लोग हैं। वह सीएचसी पर आकर टीकाकरण अवश्य लगवा ले। उन्होंने कहा कि, टीके के बारे में जो  लोगों में भ्रांति है, वह गलत है। टीकाकरण स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ