बछरावां/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव राजामऊ में बीमारी से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि, ननकई पत्नी स्वर्गीय दयालु काफी समय से अपने मायके सुदौली में रह रही थी, प्रधानी के चुनाव के समय वह राजामऊ आई थी, घर में उसकी एक बूढ़ी सास है, जो हाथों पैरों से अशक्त थी, बेटा पिंकू बाहर किसी शहर में रहकर रोजी रोटी कमाने में लगा हुआ था, 22 वर्षीय बेटी पिंकी अपनी ससुराल में थी, घर पर केवल सास, बहू ही रहती थी।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय सांस बाहर बैठी हुई थी, बताते हैं कि, पता नहीं किस सनक के चलते मृतिका ननकई ने सीढ़ी के सहारे एक पाइप में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घरवालों के अनुसार मृतिका जहां बीमारी से पीड़ित थी, तो वहीं मानसिक रूप से विक्षिप्त भी थी, फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तथा घटना की सूचना मृतिका के बेटे व बेटी को दे दी गई है।


0 टिप्पणियाँ