दुखद: युवा एसडीएम डॉ0 प्रशांत चौधरी का कोरोना संक्रमण से निधन

◆कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पीसीएस अफसर व बरेली एसडीएम डॉ.0 प्रशांत चौधरी ने सोमवार को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह 2018 बैच के पीसीएस अफसर थे।

 

बरेली: कोरोना संक्रमण की चपेट में आए पीसीएस अफसर व बरेली एसडीएम डॉ. प्रशांत चौधरी ने सोमवार को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह 2018 बैच के पीसीएस अफसर थे।

     आपको बता दें कि, मूल रूप से गाजियाबाद की शास्त्रीनगर कॉलोनी के निवासी डॉ. प्रशांत (38) ने 12 अप्रैल को ही बरेली में कार्यभार ग्रहण किया था। कुछ ही दिन बाद वे कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद 19 अप्रैल को प्रशासन ने उन्हें एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

     डॉ0 प्रशांत के पिता डीबी सिंह सेवानिवृत्त जिला जज हैं। डॉ0 प्रशांत के निधन पर मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, डीएम नितीश कुमार, एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ